City Post Live
NEWS 24x7

दुमका : बस का इंतजार कर रहे 7 लोगों को वैन ने रौंदा, 4 की मौत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

दुमका : बस का इंतजार कर रहे 7 लोगों को वैन ने रौंदा, 4 की मौत

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: मसलिया थाना क्षेत्र के दुमका-जामताड़ा मुख्यमार्ग पर जामजोड़ी गांव के पास एक पिकअप वैन ने बस का इंतजार कर रहे एक ही परिवार के सात लोगों को रौंद दिया। दो महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल  भेजकर वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।दुर्घटना शनिवार सुबह की है। पुलिस के अनुसार मृतकों में जामजोड़ी गांव के गायना मुर्मू (30),  फूआ रासन मुर्मू (45), आगोइजोरी गांव के धनेश्वर मरांडी(52) और  होपनी सोरेन शामिल हैं। जबकि घायलों में गायना का 10 वर्षीय पुत्र सुशील मुर्मू, बेटी सरिता मुर्मू और पत्नी नूनी सोरेन शामिल हैं। सुशील की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह धनेश्वर मरांडी और उनके परिवार के लोग एक बीमार रिश्तेदार को देखने पश्चिम बंगाल के तितरमुड़ी गांव जाने के लिए सड़क केे किनारे खड़े बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन आई और सातों लोगों को कुचल दिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस काे दी गई। डीएसपी संतोष कुमार सहित टोंगरा थाना प्रभारी दिनेश सिंह सदल-बल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। इस बीच दुर्घटना की खबर जब स्थानीय लोगों को पता चली तो वे आक्रोशित हो उठे। उन्होंने यातायात जाम कर दिया। डीएसपी संतोष कुमार, थाना प्रभारी दिनेश सिंह और सीओ महेश्वर महतो ने लोगों को बड़ी मुश्किल से समझाया-बुझाया। साथ ही प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये तत्काल मुआवजा दिया गया, तब कहीं जाकर यातायात सुचारु हो सका। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.