City Post Live
NEWS 24x7

रामगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीसी ने लगाया प्रतिबंध

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

रामगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीसी ने लगाया प्रतिबंध

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में गुरुवार को डीसी संदीप सिंह ने एक आदेश जारी किया है। डीसी संदीप सिंह ने बताया कि जिले में सबसे अधिक पर्यटक पतरातू डैम और रजरप्पा मंदिर के लिए आते हैं। इनके अलावा जिले की तमाम नदी, तालाब, सार्वजनिक स्थल और धार्मिक स्थल पर भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग बैन कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री के इस अभियान के पूर्व भी रामगढ़ जिले में प्लास्टिक के उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने मुहिम छेड़ रखी थी। डीसी ऑफिस से पहले ही एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें जिले के तमाम सरकारी दफ्तरों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया गया था। यहां तक कि पानी के बोतल और पेपर रखने वाले फोल्डर की खरीद पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। अब पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। डीसी संदीप सिंह ने कहा कि प्लास्टिक से बने सामान पर्यावरण के लिए सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है। आपके आसपास फैले कचरे से ना सिर्फ पर्यावरण को नुकसान होता है बल्कि यह इंसानों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसलिए हर व्यक्ति से यह निवेदन किया गया है कि वह प्लास्टिक का उपयोग बंद करें।

पतरातू डैम परिसर प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित

अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने पतरातू डैम परिसर को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि पतरातू डैम का पानी पीने के काम में आता है। इसलिए विशेषकर इस परिसर में प्लास्टिक के कप, थाली, प्लेट आदि के उपयोग पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगाया गया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.