City Post Live
NEWS 24x7

रांची के तीन अलग-अलग स्थानों से तीन शव मिलने से मची सनसनी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

रांची के तीन अलग-अलग स्थानों से तीन शव मिलने से मची सनसनी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राजधानी रांची के तीन अलग-अलग स्थानों से तीन शव मिलने से सनसनी मच गयी। दो शव राजधानी के दो अलग-अलग तालाबों से मिले वहीं नामकुम में मिले शव की भी शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने एक शव की पहचान करायी। दो शवों की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है। अलग-अलग तालाबों से दो शव बरामद राजधानी रांची के सदर थाना इलाके में बुधवार की सुबह दो अलग-अलग तालाबों से दो शव बरामद किए गए हैं। एक शव की पहचान हुई है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। सुबह करीब 8 बजे रिम्स के टुनकी तालाब में एक अज्ञात शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। हालांकि इसकी पहचान नहीं हुई है।इधर कुछ ही देर के बाद कोकर तिरिल तालाब से भी एक शव बरामद किया गया है। उसकी पहचान राजन भुइंया के रूप में हुई है। वह पलामू का रहने वाला बताया जा रहा है। राजन कोकर में रहकर मजदूरी का काम करता था। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक नशा की वजह से तालाब में डूब गया है। पुलिस दोनों के डूबने का कारण पता लगा रही है। इधर नामकुम थाना पुलिस ने आज सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर लोआडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक के नजदीक से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। मृतक की पहचान के लिए नामकुम थाना की पुलिस आस पास के लोगों से संपर्क की लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार झा ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे उन्हें उक्त स्थल पर शव होने की सूचना मिली थी, बताया गया था कि किसी वाहन के चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गयी है। लेकिन घटना स्थल पर पुलिस को खून के निशान या और कोई पहचान नहीं मिला है। शव देखने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन के द्वारा धक्का मारने का कोई प्रमाण नहीं दिख रहा है इसलिये यह भी संभव हो की किसी ने उसकी दूसरी जगह हत्या कर शव को अहले सुबह वहां ला कर फेंक दिया हो। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना स्थल पर दुर्घटना के वक्त किसी तरह के खून के धब्बे या वाहन के धक्के जैसा कुछ भी सबूत वहां नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना से मौत मान कर मामला दर्ज कर शव की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.