City Post Live
NEWS 24x7

सिंहभूम समेत पूरे राज्य की गर्भवती महिलाओं का निबंधन सुनिश्चित करें : रघुवर दास

मुख्यमंत्री पोषण महोत्सव में शामिल हुए, सभी को दी करम पर्व की शुभकामनाएं

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिंहभूम समेत पूरे राज्य की गर्भवती महिलाओं का निबंधन सुनिश्चित करें : रघुवर दास
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका है। राज्य की खुशहाली के लिए स्वस्थ मां और शिशु सबसे जरूरी है। राज्य में शिशु और मातृ मृत्यु दर को कम करना है। कुपोषण केवल जानकारी के अभाव में हो रहा है। राज्य में आयोजित किए जा रहे पोषण महोत्सव या पोषण माह का उद्देश्य है गर्भवती महिलाओं के बीच जागरूकता का संचार करना है, ताकि वह अपने होने वाले बच्चे और खुद को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध करा स्वस्थ रख सकें। साथ ही, हम सभी की भी जिम्मवारी है कि पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करें। शनिवार को मुख्यमंत्री दास जमशेदपुर के जोन-6 स्थित बिरसानगर में आयोजित पोषण महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में पोषण महोत्सव पूरे वर्ष मनाया जायेगा। साथ ही सभी को करम पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान 6 हजार रुपये मुहैया कराया जाता है, ताकि वे पौष्टिक भोजन इस अवधि में ले सकें। झारखंड की करीब एक लाख गर्भवती महिलाओं को निबंधित करना है। निबंधन के लिये जिम्मेवार अधिकारी पूरे राज्य की गर्भवती महिलाओं का निबंधन यथाशीघ्र सुनिश्चित करें। ताकि उन्हें मिलने वाली राशि उनतक पहुंच सके। अब हमें कुपोषण को समाप्त करने के लिए इसे जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। जल सहिया की दीदियां इस कार्य में महती भूमिका निभाएं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन के लिए फल की टोकरी प्रदान की। छोटे बच्चों को पौष्टिक आहार भी खिलाया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.