City Post Live
NEWS 24x7

अर्जुन मुंडा ने बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना, कहा 65 पार का लक्ष्य आसानी से पूरा कर लेगी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

अर्जुन मुंडा ने बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना, कहा 65 पार का लक्ष्य आसानी से पूरा कर लेगी

सिटी पोस्ट लाइव, देवघर: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को सत्संग आश्रम के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद तीज और गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर देवघर के विश्व प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर भी पहुंचे। बाबा मंदिर प्रसार में उन्होंने मंदिर का दर्शन कर भोलेनाथ से समस्त देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में राज्य के श्रम नियोजन मंत्री राज्पालिवार, पंड़ाधर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर आदि ने उनकी अगवानी की और स्वागत किया। अर्जुन मुंडा पांडा धर्मरक्षिणी कार्यालय भी गए। बाद में पत्रकारों से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड विधानसभा में इसबार 65 पार का लक्ष्य है, जो भाजपा आसानी से पार कर लेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में दोबारा भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार जनता के विश्वासों पर खरी उतरी है। इस अवसर पर देवघर विधायक नारायण दास भी थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.