सिटी पोस्ट लाइव, बोकारो: जिले के बेरमो में आर्थिक तंगी से परेशान किसान निर्मल महतो ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि बेरमो अनुमंडल के नावाडीह प्रखंड के नक्सल प्रभावित ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत निवासी किसान निर्मल महतो आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। निर्मल महतो का शव घर से एक किलोमीटर दूर कंजकिरो-पिलपिलो जंगल में पाया गया। चरवाहों ने गुरुवार को किसान के शव को जंगल में देखा और परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। बंधु महतो के चार पुत्रों में निर्मल महतो सबसे बड़ा था। सभी खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वह आर्थिक तंगी के कारण परेशान था। विगत वर्ष भी कम वर्षा होने के कारण खेती नहीं हो पायी थी। इस साल भी सही समय पर वर्षा नहीं होने के कारण फसल की रोपाई नहीं हो पायी थी, जिससे वह काफी परेशान था। सूचना मिलने के बाद पंचायत के मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन, झामुमो युवा नेता प्यारेलाल महतो, श्यामसुंदर महतो, कमल प्रसाद ऊर्फ टिंकू महतो ने घटना पर दुख प्रकट किया है। साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
Read Also
Comments are closed.