City Post Live
NEWS 24x7

उपराष्ट्रपति ने किया मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

उपराष्ट्रपति ने किया मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने शनिवार को रांची के हरमू मैदान से राज्य में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि झारखंड कृषि प्रधान राज्य है। इस योजना से यहां के किसानों को फायदा होगा। झारखंड सरकार कृषि को बढ़ावा देने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। कृषि के लिए जल संग्रहणजल संचयनडीप बोरिंग हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संचयन आवश्यक है। ताकि जलस्तर बढ़े। उन्होंने लोगों से इसे जन आंदोलन के रूप में लेने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आज भू-जलस्तर नीचे गिर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संदेश दिया है कि कृषक कर्मभूमि में सहयोगी बनें। कृषि के क्षेत्र में उन्नति हो रही है। कृषकों को योजनाओं का लाभ पहुंचेऐसा हमारा प्रयास होना चाहिए। इसके लिए सिंगल विंडों की स्थापना की गयी है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को लाभ मिल रहा है। ब्याज भी कम किया जा रहा है।नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि गांवगरीब व किसान उनकी प्राथमिकता में हैं। उसी को ध्यान में रखकर कई योजनाएं शुरू की गयी हैं। किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करना है। केंद्र और राज्य सरकार व जनता मिलकर काम करेतभी यह संभव है। आज दोनों मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। कई राज्य भी ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज किसानों की समस्याओं से सभी परीचित हैं। उनके विकास के लिए सरकार पैसा दे रही है। उन्होंने कहा कि पहले योजनाओं का पैसा किसानों को मिलने में परेशानी होती थी लेकिन अब पैसा सीधे किसानों के खाते में जा रहा है। किसान सेलफोन द्वारा अपना बैलेंस चेक कर रहे हैं, यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता हैं, उनके महत्व को समझें। हमें उनका संरक्षण करना है। किसानों की आमदनी दोगुना करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान कृषि योजना किसानों के हित में है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर पैसा देती है। देश के सामने महत्वपूर्ण एजेंडा खेती हो। खेती को लाभदायक बनाना है। पैसा किसानों तक पहुंचेऐसा प्रयास है। उन्होंने कहा कि योजनाएं गांवगरीब व किसानों के लिए है। किसान योजना का लाभ लें। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कई योजनाएं शुरू होंगी। देश आगे बढ़ रहा है। स्मार्ट सिटीसड़कहाईवेएयरपोर्ट बन रहे हैं लेकिन जबतक गांव का विकास नहीं होगातबतक देश का विकास नहीं हो सकेगा। इसलिए हमें गांव को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सड़क नहीं रहने से अधिकारी गांव में नहीं जाते हैं। नेता पांच साल में सिर्फ एक बार जाते हैं। गांव में सड़कें बहुत ही जरूरी हैं। इसी को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री सड़क योजना चलायी जा रही है। ताकि गांव की सड़कों को बनाया जा सके। आज गांव में बिजलीसड़कपानी और सेलफोन पहुंच गया है। हरेक के हाथ में मोबाइल है। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में तेजी से कार्य हो रहा है। नायडू ने कहा कि ज्यादा पैसा महिला के खाते में जायेतो अच्छा रहेगा। क्योंकि अगर पुरुष के खाते में गयातो उसका मन दूसरी ओर भटक जाता है। महिलाएं बच्चोंस्वास्थ्य सहित अन्य के बारे में सोचती हैं। यह जरूरी भी है। इसमें महिलाओं को भागीदारी बनाना जरूरी है। बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ महत्वपूर्ण है। तभी समाज आगे बढ़ेगा। इससे पूर्व उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने पांच लाभुकों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया। इनमें साक्षी टोप्पो, नजमुल खातून, सरला उराइन, मो. इदरिश अंसारी व सूरज लकड़ा शामिल हैं।मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से राज्य के 35 लाख किसान लाभान्वित होंगे। इस योजना के पहले चरण में 13 लाख 60 हजार किसानों को इस योजना की राशि की पहली किस्त दी गयी। बाकी बचे किसानों को सितम्बर और अक्टूबर महीने तक योजना की किस्त जायेगी। इस अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मूमुख्यमंत्री रघुवर दासकृषि मंत्री रणधीर सिंहकृषि सचिव पूजा सिंघलमुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.