City Post Live
NEWS 24x7

ऐतिहासिक श्रावणी मेले का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, कहा देवघर बनेगा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केन्द्र

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

ऐतिहासिक श्रावणी मेले का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, कहा देवघर बनेगा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केन्द्र

सिटी पोस्ट लाइव, देवघर: झारखंड- बिहार  के ऐतिहासिक राजकीय श्रावणी मेले का शुभारंभ बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि  पर्यटन के क्षेत्र में देवघर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केन्द्र बनाया जायेगा। इस निमित केंद्र और राज्य सरकार कार्य कर रहीं  हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 करोड़ रुपये की लागत से क्यू काम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है। प्रसाद योजना का शुभारंभ जल्द होगा। केंद्र सरकार ने देवघर में रवीन्द्र भवन निर्माण के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। फ़ूड क्राफ्ट इंडस्ट्रीज की योजना तैयार है, ताकि होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में कार्य हो। देवघर के आसपास स्थित पर्यटक स्थलों को विकसित किया जाएगा। ये सभी कार्य राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा। यह मेला पूर्व से ही लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है। एम्स और एयरपोर्ट के निर्माण के पश्चात देवघर की एक नई छवि बन कर सामने आयेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं। रोजगार के साथ विदेशी मुद्रा भी मिलेगी। रघुवर दास ने कहा कि देवघर में बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को पर्यटक स्थलों का भी आनंद मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्रावण के बाद प्रसाद योजना से विकास कार्य शुरु होंगें। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कावरिया मुख्य द्वार का फीता काट मेले का शुभारंभ किया और इसके साथ ही श्रावणी मेले का विधिवत शुरुआत हो गयी। ,कावरियों का बाबा धाम आन शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मोबाइल एम्बुलेंस सेवा का का भी शुभारंम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार कुंभ मेला की स्वच्छता की चर्चा पूरे विश्व में हुई, प्रयागराज गौरवान्वित हुआ उस प्रकार देवघर की स्वच्छता और विनम्रता की चर्चा पूरे विश्व में हो। इस कार्य में देवघर की जनता, सामाजिक और राजनीतिक संगठन अपनी भूमिका निभाएं। मैं देवघर वासियों और जिला प्रशासन को साधुवाद देना चाहता हूं। क्योंकि आप श्रद्धालुओं के सत्कार में जुटें हैं। जिला प्रशासन के लोग पूरे 1 माह तक श्रद्धालुओं की सेवा में जुट कर श्रद्धालुओं का पूरा ध्यान रखेंगे। इस मेला के माध्यम से देवघर की छवि निखरेगी।  पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि श्राइन बोर्ड के गठन के बाद विश्व फलक पर देवघर की व्यवस्था की चर्चा हो रही है। सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रख रही है। स्वच्छता और विनम्रता के मूलमंत्र के साथ सरकार मेला को उत्कृष्टता प्रदान करने में जुटी है। ’इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने 5 बाइक एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ये बाइक एम्बुलेंस जरूरतमंद श्रद्धालुओं को अपनी सेवा देंगे। श्रावणी मेले के उद्घाटन समारोह में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री राज पलिवार, कृषि मंत्री रणधीर सिंह व कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी मौजूद थीं

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.