City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री ने देवघर के कालीराखा कुष्ठ आश्रम का किया निरीक्षण

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

मुख्यमंत्री ने देवघर के कालीराखा कुष्ठ आश्रम का किया निरीक्षण
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देवघर के कालीराखा स्थित कुष्ठ आश्रम का मंगलवार को निरीक्षण किया और आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों से बात भी की। मुख्यमंत्री ने देवघर के उपायुक्त को आश्रम में एक सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और एक सार्वजनिक शौचालय का शीघ्र निर्माण कराने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने बाबाधाम में भोलेनाथ की आराधना कर सवा तीन करोड़ झारखंडवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंगलवार को अहले सुबह मुख्यमंत्री ट्रेन से देवघर पहुंंचे। मुख्यमंत्री ने देवभूमि की पवित्र माटी को प्रणाम करते हुए कहा कि स्वच्छता और विनम्रता श्रावणी मेला की पहचान होगी। हम सब बाबा की ओर से कांवरियों के सेवक हैं। मुख्यमंत्री देवघर में श्राइन बोर्ड की बैठक कर मेला की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद देवघर में ही कैबिनेट की बैठक करेंगे और संथालपरगना के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्तों के साथ प्रमंडल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसकेे अलावा मुख्यमंत्री दुमका के जामा में एक राजनीतिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे और रात में रांची लौट आएंगे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.