City Post Live
NEWS 24x7

विवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति हिरासत में

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

विवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति हिरासत में

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राजधानी रांची रातू थाना क्षेत्र के कमड़े स्थित सूर्यनगर में विवाहिता संगीता कुमारी (18) की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। घटना मंगलवार देर रात की है। संगीता चतरा जिले के टंडवा के नारायण साहू की पुत्री थी। उसका विवाह 18 अप्रैल, 2018 को चतरा के ही लेमबुआ में रहने वाले धनेश्वर साहू के पुत्र प्रकाश साहू के साथ हुआ था। मामले को लेकर संगीता के पिता ने बुधवार को अपने दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। आरोप है कि प्रकाश  दहेज को लेकर शादी के बाद से ही संगीता के साथ मारपीट करता था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रकाश पेशे से ऑटो चालक है। शादी के बाद से ही वह किराये के मकान में संगीता के साथ रह रहा था। मंगलवार की सुबह वह नाश्ता करके घर से निकला था लेकिन दोपहर को वह घर नहीं आया। देर रात घर लौट कर दरवाजा खटखटाया तो गीता ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद ऑटो खड़ा कर वह घर के अंदर गया तो अपनी पत्नी को मृत पाया। इसके बाद उसके चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पत्नी के शव को देखकर प्रकाश बेहोश हो होकर गिर गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच  कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स पहुंचे। डीएसपी विजय कुमार सिंह ने बताया कि  मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.