City Post Live
NEWS 24x7

पद्मश्री जमुना ने जंगल में पेड़ों को भाई मान उतारी आरती, रक्षा की शपथ ली

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

पद्मश्री जमुना ने जंगल में पेड़ों को भाई मान उतारी आरती, रक्षा की शपथ ली
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया ब्लॉक स्थित भातकुंडा पंचायत के सुनसुनिया जंगल में पद्मश्री जमुना टुडू ने बुधवार को पर्यावरण दिवस मनाया। जमुना ने महिलाओं संग सुनसुनिया जंगल में साल के पेड़ों की आरती उतारी। इस अवसर पर जमुना टुडू ने साल के वृक्षों को भाई मानकर आरती उतारी और पेड़ों की रक्षा करने की शपथ ली। कहा, किसी भी स्थिति में पेड़ों को कटने नहीं देंगे। इस अवसर पर उन्होंने लोगों के बीच लड्डू भी बांटा। लेडी टार्जन के नाम से मशहूर जमुना टुडू ने कहा कि उनकी वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति की अब पूर्वी सिंहभूम में 300 से ज्यादा शाखाएं बन चुकी हैं। एक समिति में कई महिलाएं सदस्य हैं। सभी जंगलों में गश्ती कर पेड़-पौधों को बचाने का प्रयास करती हैं। पौधरोपण और जंगल के संरक्षण के लिए ग्रामीणों को जागरूक करती है। उन्होंने कहा कि धरती पर जीवन के लिए पेड़-पौधे बेहद जरूरी हैं। सभी को इस पर ध्यान देना चाहिए। ये हैं तो हम हैं। इस मौके पर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक, दुलारी हेंब्रम, राधिका महतो, लीलावती दास, पार्वती सोरेन, गीता महतो, सुफला महतो, कनक महतो, सलमा हेंब्रम, सुमित्रा महतो, दीप्ती महतो आदि उपस्थित थीं। जमुना टुडू ने बताया कि हम विकास की बात तो करते हैं, लेकिन इंसान के निजी स्वार्थ के चलते जो प्राकृतिक विनाश हुआ है, उसका खमियाजा आज संपूर्ण मानव जाति को उठाना पड़ रहा है। पेड़ लगाने के लिए हर वर्ष सरकार और सामाजिक संस्थाएं प्रयास कर रही हैं, लेकिन वास्तविकता कहीं पर नजर नहीं आती। विभिन्न प्रकार की योजनाएं लाकर लाखों-लाखों पेड़ लगाएं जाते हैं, लेकिन देखभाल नहीं किया जाता है। उन्होंने बताया कि पेड़ों की कमी के कारण दुनिया का मौसम तेजी से बदल रहा है। जिस कारण मानव के सामने बहुत संकट पैदा हो रहे हैं, अगर अभी से नहीं जागे तो आगामी समय में परिणाम और भयंकर आएंगे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.