City Post Live
NEWS 24x7

मेदिनीनगर : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन गिरफ्तार

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

मेदिनीनगर : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन गिरफ्तार

सिटी पोस्ट लाइव, मेदिनीनगर: आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पालमू एवं गढ़वा पुलिस संयुक्त रूप से अपराधिक गिरोह व माओवादियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। झारखंड-बिहार सीमा पर कई घटनाओं को अंजाम देने वाला आपराधिक गिरोह आरसीसी के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरसीसी गिरोह मुख्यतः ठेकेदारों से लेवी वसूलने के लिए बनाया गया है। पुलिस इस संगठन को सशक्त होने देना नहीं चाहती इसलिए इसकी हर गतिविधियों की जानकारी मुखबीर द्वारा प्राप्त कर पुलिस उनके मांद तक पहुंचकर सदस्यों को गिरफ्तार कर रही है। प्रशिक्षु आईपीएस विनीत कुमार के शनिवार को नेतृत्व में आरसीसी के सदस्यों की गिरफ्तारी की गई है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार होने वालों की संख्या 3 से अधिक बताई जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक गिरफ्तार लोगों का नाम पता नहीं चल पाया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.