City Post Live
NEWS 24x7

बस दुर्घटना में झामुमो कार्यकर्ताओं के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दुख जताया

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

बस दुर्घटना में झामुमो कार्यकर्ताओं के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दुख जताया

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने सड़क दुर्घटना में झामुमो के पांच कार्यकर्ताओं की मौत पर गहरा दु:ख एवं संवेदना प्रकट की है। मालूम हो कि झामुमो की दो फरवरी को दुमका में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद घर वापस लौट रही बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद पांच झामुमो कार्यकर्ता की मौत हो गई तथा 25 लोग घायल भी हो गये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। कुमार ने झामुमो नेता हेमन्त सोरेन को भी अपना अफसोस संदेश दिया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, रवीन्द्र सिंह, मानस सिन्हा, सुनील सिंह, प्रेम कुमार, डा एम. तौसीफ ने झामुमो कार्यकर्ताओं के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.