City Post Live
NEWS 24x7

अंत्योदय के साथ सर्वोदय का बजट, 5 लाख तक की आय टैक्स फ्री होने से राहत : गिलुआ

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

अंत्योदय के साथ सर्वोदय का बजट, 5 लाख तक की आय टैक्स फ्री होने से राहत : गिलुआ

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि भारत सरकार का अंतरिम बजट 5 वर्ष की मजबूत नींव पर भव्य भारत के निर्माण का बजट है। प्रदेश भाजपा इसका स्वागत एवं अभिनंदन करती है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करती है। केंद्रीय बजट पास होने के बाद शुक्रवार को उन्होंने कहा कि देश में आधारभूत संरचना के विकास के साथ गांव, गरीब, किसान, महिला, मजदूर, युवा सभी को मुख्यधारा से जोड़ा गया है। बजट में 60 वर्ष बनाम 5 वर्ष के भ्रष्टाचार मुक्त विकास की तुलनात्मक विवेचना है। साथ ही अनंत संभावनाओं को साकार करने का संकल्प भी है। यह बजट अंत्योदय के साथ सर्वोदय का बजट है। गिलुआ ने कहा कि 2014 के पहले महंगाई, भ्रष्टाचार देश में चर्चा का बड़ा मुद्दा होता था, परंतु जिस प्रकार मोदी सरकार ने महंगाई को नियंत्रित कर भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए समावेशी और तीव्र विकास का कार्य प्रारंभ किया, यह अतुलनीय और अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों की आय को दोगुनी करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है। सीमांत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार की राशि प्रदान करने का बजटीय प्रावधान, आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानधन में वृद्धि, श्रमिकों के दुर्घटना लाभ को 6 लाख करना तथा मध्यम वर्ग के करदाताओं को 5 लाख तक की आय को टैक्स फ्री करके बड़ी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इस बजट में सड़क, बिजली, सिंचाई, दवाई, पढ़ाई, मनरेगा से लेकर उपग्रह प्रक्षेपण चन्द्रयाण के साथ देश के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है। भारत को दुनिया में सम्मान दिलाने के साथ देश को तीव्र विकास की ओर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट किया। बजट का स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, विद्युतवरण महतो, समीर उरांव, उषा पांडेय, प्रिया सिंह पटेल, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, महामंत्री सह सांसद सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, विधायक अनंत ओझा, मंत्री नवीन जायसवाल, मुनेश्वर साहू, मनोज सिंह, नूतन तिवारी, सरिता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, प्रवक्ता जेबी तुबीद, राजेश शुक्ला, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, अनिल सिन्हा, मिसफिका हसन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश भास्कर, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल, रविनाथ किशोर, मोर्चा अध्यक्ष अमित कुमार, ज्योतिरीश्वर सिंह, आरती सिंह, विधायक राम कुमार पाहन, नीरज पासवान, सोना खान, अमरदीप यादव शामिल हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.