City Post Live
NEWS 24x7

कुएं से मिली विवाहिता की लाश, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

कुएं से मिली विवाहिता की लाश, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के कोशोगोंदिघी गांव में एक कुएं से शुक्रवार सुबह विवाहिता का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान रूपा देवी (20) के रूप में की गई। रूपा के पति और ससुर सूरत (गुजरात) में रहते हैं। मायके वालों ने पुलिस के समक्ष रूपा की हत्या की आशंका जतायी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को गिरिडीह सदर अस्पताल भिजवा दिया। वर्ष 2017 में रूपा की संतोष साव के साथ शादी हुई थी। संतोष और उसके पिता सूरत में काम करते हैं जबकि रूपा अपनी सास के साथ गांव में रहती थी। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे रूपा घर से निकली और फिर लौटकर नहीं आई। ससुराल वालों ने इसकी सूचना रूपा के मायके वालों को दी। उनलोगों को बताया गया कि रूपा कहीं चली गई और काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। इसके बाद मायके वाले गांव पहुंचे और रूपा की तलाश शुरू की, पर वो नहीं मिली। शुक्रवार सुबह कुएं में झग्गर डाला गया तो रूपा का शव बाहर निकला।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.