City Post Live
NEWS 24x7

युवाओं के बदौलत ही 2019 में पुनः मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री : पूनम महाजन

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

युवाओं के बदौलत ही 2019 में पुनः मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री : पूनम महाजन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने गुरूवार को ‘‘लक्ष्य हमारा, मोदी दोबारा’’ मिशन के तहत देश के 50 लाख युवाओं के साथ संवाद स्थापित किया। पूनम महाजन ने अरूणाचल प्रदेश के त्वांग से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत के लक्ष्य को लेकर अभियान की शुरूआत की। यह अभियान देश के 300 स्थानों पर आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव युवाओं के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के युवा चाहते हैं कि भारत विश्व गुरु बने। इसलिए आज भारत के युवा मोदी के साथ है। भारत युवाओं का देश है। युवा भारत के भविष्य हैं। भारत में हर वर्ष दो करोड़ युवा नये मतदाता के रूप में जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में पहली बार 15 करोड़ युवा अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। यही युवा हमारे देश की दशा और दिशा तय करेंगे। युवाओं की न कोई जात, धर्म, भाषा होती है, वे सिर्फ युवा होते हैं। कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियां आज युवाओं को धर्म, जाति के आधार पर बांट रही है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के युवाओं को सक्षम बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि देश के हर गांव, शहर के युवा भाजयुमो से जुड़े, पार्टी के नीति-सिद्धांतों और मोदी के विकास के किए गए कार्यों को उन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। हम युवाओं के बदौलत ही 2019 में पुनः मोदी को दुबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने की क्षमता रखते है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमें ज्यादा से ज्यादा युवाओं के साथ संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है। हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़कर देश में जो विपक्षी पार्टियां मोदी के खिलाफ एक जुट हो रही है, उसे कड़ा जबाव दिया जाए। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के माध्यम से शिक्षा, किसान, रोजगार, स्वास्थ्य, स्कील डेवलपमेंट, कौशल विकास के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। इसी के निमित रांची में भी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सूर्य प्रभात के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पवन साहू, कुणाल यादव, संजय पोद्दार, राहुल अवस्थी, अंचल तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, पवन पासवान, कुमार पुरेन्द्र, अमन यादव, अमन कुमार उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.