City Post Live
NEWS 24x7

आम चुनाव में जनता भाजपा को सिखायेगी सबक : सुबोधकांत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

आम चुनाव में जनता भाजपा को सिखायेगी सबक : सुबोधकांत

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा पूरे देश में औंधे मुंह गिरेगी। देश की जनता इस बार भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सबक सिखाएगी। सहाय मंगलवार को हरमू प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की नीतियों से उसके अपने ही कार्यकर्ता हतोत्साहित हो गए हैं। जिसकी वजह से भाजपा से कार्यकर्ताओं का पलायन शुरू हो गया है और आने वाले समय में इसमें तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों के साथ मोदी ने वादाखिलाफी की है। प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार का वादा करके मोदी प्रतिवर्ष दो लाख रोजगार भी मुहैया नहीं करा पाए। इसके विपरीत केंद्रीय स्तर पर लाखों पद रिक्त हो चुके हैं उसे भी मोदी नहीं भर पाए हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न मसलों पर जनता को उलझा कर रखा है जिसे जनता समझ चुकी है। मिलन समारोह में भाजपा नेता विनोद सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। इसके अलावा फारूखी अफजल, बबलू वर्मा, राजकुमार साहू, विजय कच्छप ने भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पाण्डेय, रविंद्र सिंह, अजय नाथ शाहदेव, मानस सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.