City Post Live
NEWS 24x7

असामाजिक तत्वों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फैलाई गंदगी, कांग्रेसियों में उबाल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

असामाजिक तत्वों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फैलाई गंदगी, कांग्रेसियों में उबाल

सिटी पोस्ट लाइव, जामताड़ा: जिले के मिहिजाम में शुक्रवार रात असमाजिक तत्वों ने स्टेशन चौक पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर पान व गुटका खाकर गंदगी फैला दी। सुबह इसकी खबर मिलते ही कांग्रेसियों में उबाल आ गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां पहुंचकर ऐसी हरकत करने वालों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। विधायक के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को साफ कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुक्ता मंडल, मिहिजाम नगर परिषद उपाध्यक्ष शांति देवी, कांग्रस नेता रजाउल रहमान, नगरध्यक्ष कमेश्वर तिवारी, दानिश रहमान आदि उपस्थित रहे। इस बावत विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और देश की प्रगति को ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाली नेता की प्रतिमा के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस हरकत को अंजाम देने वालों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। अनुमंडल पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस मामले में जल्द ही कार्रवाई होगी और यहां लगे सीसीटीवी कैमरे को ठीक कराया जाएगा। जामताड़ा एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह बताया कि इस मामले में लिखित प्रतिवेदन के आधार एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.