City Post Live
NEWS 24x7

सिमडेगा जिले के कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिमडेगा जिले के कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी

सिटी पोस्ट लाइव, सिमडेगा: सिमडेगा जिले के कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से 270 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। यहां 1 लाख 89 हजार 061 मतदाता हैं। दोपहर 1 बजे तक 43.36% मतदान होने की सूचना है। कोलेबिरा उपचुनाव में विधानसभा क्षेत्र में पांच प्रखंड कोलेबिरा, जलडेगा, बांसजोर, ठेठईटांगर और बोलबा हैं। जिले में 33 साल बाद दूसरी बार कोलेबिरा में उपचुनाव हो रहे हैं। इससे पहले 1984 में यहां उपचुनाव हुआ था। गौरतलब है कि कोलेबिरा विधानसभा में वोटर महज एक साल के लिए विधायक चुनेंगे। 2019 में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। उपचुनाव में कोलेबिरा से पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। झारखंड पार्टी की मेनन एक्का, भाजपा के बसंत सोरेंग, कांग्रेस के नमन विक्सल कोंगाड़ी, सेंगल पार्टी के अनिल कंडूलना और निर्दलीय प्रत्याशी बसंत डुंगडुंग चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.