City Post Live
NEWS 24x7

एसीबी ने रांची नगर निगम में कार्यरत टैक्स कलेक्टर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

एसीबी ने रांची नगर निगम में कार्यरत टैक्स कलेक्टर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( एसीबी) ने रांची नगर निगम में कार्यरत टैक्स कलेक्टर सुनील कुमार को मंगलवार को 4500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के एडीजी मुरारी लाल मीणा ने बताया कि रांची के चुटिया निवासी सचिन कुमार ने ब्यूरो को शिकायत की थी कि उनके मकान का होल्डिंग नंबर जारी करने के लिए उन्होंने एक आवेदन रांचीगम में दिया था। होल्डिंग नंबर आवंटन करने के एवज में सुनील कुमार 4500 रुपये की मांग कर रहे थे। जांच कराने पर रिश्वत मांगने की बात सहीं पायी गयी। इसके बाद सुनील कुमार को रांची नगर निगम परिसर से रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। एसीबी के छापेमारी के बाद निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 का यह 69 वां और रांची का चौथा ट्रेप केस है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.