City Post Live
NEWS 24x7

ठंड से राहत दिलाने को आगे आया प्रशासन, अधिकारियों ने बांटे कंबल

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

ठंड से राहत दिलाने को आगे आया प्रशासन, अधिकारियों ने बांटे कंबल

सिटी पोस्ट लाइव, बोकारो: ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से गरीबों, बुजुर्गों और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। सोमवार को चास के अनुमंडल पदाधिकारी सतीश चंद्रा, पुलिस उपाधीक्षक नगर ज्ञान रंजन, अंचल अधिकारी वंदना शेजवलकर ने संयुक्त रूप से दुन्दीबाग, सेक्टर-12 आदि क्षेत्रों के झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर कंबल का वितरण किया। अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने ललन साव, कामता यादव, सीमा देवी, मुनिया देवी, महेश डोम, झुमकी देवी, कारू यादव आदि को कंबल दिये। इस मौके पर चंद्रा ने कहा कि शीतलहरी को देखते हुए अलाव की व्यवस्था विभिन्न जगहों में की जा रही है। साथ ही चास नगर निगम एवं बीएसएल प्रबंधन को भी अपने स्तर से अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी विकास कुमार हेम्ब्रम के अनुसार उपायुक्त बोकारो मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देशित किया है कि ठंड एवं शीतलहरी को लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.