City Post Live
NEWS 24x7

कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जायें : सीपी सिंह

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जायें : सीपी सिंह

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने शनिवार को लालपुर में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों को लेकर जायें। उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित एवं गरीबों के लिए किये जा रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी जनता के बीच रखें। इसके अलावा बैठक में बूथों पर सदस्यता सत्यापन एवं नये सदस्य बनाने के कार्य को गति देने, विभिन्न संगठनात्मक कार्य को संपादित करने के लिए प्रत्येक बूथ पर अलग-अलग प्रभारी नियुक्त करने, कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर मंडल क्षेत्र में पदयात्रा करने और 25 दिसंबर को अटल जी की जयंती को प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राजेश सिंह ने की। महानगर अध्यक्ष मनोज मिशबूथ स्तर पर चलाये जा रहे संगठनात्मक कार्यों को कार्यकर्ताओं से जल्द-से-पूरा करने आग्रह किया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.