City Post Live
NEWS 24x7

मुठभेड़ में पीएलएफआई का दो लाख का इनामी माओवादी ढेर

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

मुठभेड़ में पीएलएफआई का दो लाख का इनामी माओवादी ढेर

सिटी पोस्ट लाइव, सिमडेगा/रांची : झारखंड के खूंटी सिमडेगा बॉर्डर पर पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (पीएलएफआई) का दो लाख का ईनामी एरिया कमांडर मारा गया है। घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खूंटी सिमडेगा बॉर्डर के मरजा इलाके में सिमडेगा पुलिस और पीएलएफआई माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पीएलएफआई के एरिया कमांडर विजय डांग मारा गया। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के बाद विजय का संगठन में महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। साथ ही मुठभेड़ में दो माओवादियों को गोली लगने की सूचना है। घटना स्थल में सर्च ऑपरेशन जारी है। सिमडेगा एसपी संजीव कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी सिमडेगा बॉर्डर पर रनिया से सटे इलाके में विजय अपने ग्रुप के साथ है और बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। उसके बाद गुरुवार देर रात सिमडेगा एसपी संजीव कुमार अपनी टीम के साथ कोलेबिरा थाना से निकले। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एसपी ने बताया कि विजय डांग बीजेपी नेता मनोज नागेशिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी था। मनोज नागेशिया के पिछले साल ही हत्या कर दी गई थी। इसके साथ-साथ झारखंड और ओडिशा में कई घटनाओं में विजय का हाथ रहा है। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। इतना ही नहीं विजय डांग पर दो लाख का इनाम भी सरकार ने घोषित कर रखा था।
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह आईजी ऑपरेशन आशीष बत्रा ने विजय डांग के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की खबर की पुष्टि की है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.