City Post Live
NEWS 24x7

उदयाचल भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

उदयाचल भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न

सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी : उदयाचल भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान और पूजन-हवन के साथ सूर्याेपासन का चार दिवसीय महापर्व छठ पूरे इलाके में धूमधाम से शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। रातभर छठ घाटों में छठी मईया के भक्ति गीत गूंजते रहे। सुबह साढ़े तीन बजे के बाद भक्तों का सैलाब छठ घाटों की ओर बढ़ चला। पांच बजते-बजते सभी छठ घाट श्ऱद्धालुओं से भर गये। आकर्षक विद्युत सज्जा के बीच गूंज रहे छठ के गीत पूरे वतावरण को भक्तिमय बना रहे थे। बीच-बीच में बच्चों द्वारा की जा रही आतिशबाजी छठ घाटों की शोभा को और बढ़ा रही थी। आसमान में पूर्व दिशा की ओर जैसे ही लालिमा छायी और उदियमान भगवान दिनकर ने दर्शन दिये, उन्हें अर्घ्य देने के लिए भक्तों की भीड़ नदियों, सरोवरों और अन्य जलस्थलों पर उमड़ पड़ी। दूध और जल से अर्घ्य प्रदान करने के व्रतियों ने भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना के बाद व आरती की। बाद में भक्तों के बीच फल व प्रसाद वितरण किया गया। कई पूजा समितियों द्वारा छठ घाटों में दूध, गंगा जल व फल का वितरण किया गया। छठ घाटों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे। जगह-जगह पुलिस कर्मियों और दंडाधिकारी की प्रतिनियिुक्ति की गयी थी। जिला मुख्यालय के राजा तालाब, चौधरी तालाब, साव तालाब, महादेव मंडा तालाब, तजना नदी, छाता नदी, कारो सहित अन्य सभी सरोवरों और नदियों में भीड़ इस कदर उमड़ी की हर ओर सिर्फ-सिर्फ भक्त ही नजर आते थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.