City Post Live
NEWS 24x7

डकैती और फायरिंग का खुलासा, दो गिरफ्तार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

डकैती और फायरिंग का खुलासा, दो गिरफ्तार

सिटी पोस्ट लाइव, बोकारो : विगत कुछ महीनों से बोकारो और उपशहर चास में डकैती का तांडव मचाने वाले अपराधियों को गिरोह तथा पूरे मामले का खुलासा पुलिस ने अंततः कर लिया है। न केवल खुलासा किया, बल्कि वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों में से दो कुख्यातों को दबोच भी लिया है। मो. जाहिद और अख्तर की गिरफ्तारी के साथ ही चास-बोकारो के तीन-तीन डकैती कांडों तथा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका खवास के घर हुई फायरिंग की घटनाओं का उद्भेदन सफलतापूर्वक कर लिया गया है। पुलिस को यह बड़ी कामयाबी चास में ठेकेदार रामसेवक सिंह के घर डकैती के मामले के छानबीन के दौरान मिली। बीते 26 सितंबर को चास थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड के समीप ठेकेदार रामसेवक सिंह के घर दिन-दहाड़े हुई लाखों की डकैती के मामले में 10 नवंबर को गिरफ्तार कुख्यात डकैत विभाष पासवान एवं पिंकू पांडेय की गिरफ्तारी के पश्चात उनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर स्थानीय स्तर पर सूत्रधार निभाने वाले दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। दबोचे गए अपराधकर्मियों में भर्रा बस्ती निवासी मो. जाहिद हुसैन उर्फ मंटू तथा हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरडीह निवासी अख्तर हुसैन साह के नाम शामिल है। सोमवार को पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस. ने कहा कि इन दोनों अपराधकर्मियों को चीरा चास स्थित सिटी माल के पास से पकड़ा गया। इनलोगों ने उक्त डकैती कांड में अपराधियों को ठेकेदार का घर दिखाने से लेकर उनके ठहरने की व्यवस्था प्रत्यक्ष रूप से की थी। एसपी ने कहा कि मो. जाहिद हुसैन उर्फ मंटू एक कुख्यात अपराधी रहा है तथा उसके पिता स्व. तालेब अंसारी भी बोकारो के बहुचर्चित मोनिका बलात्कार कांड में आरोपित रहे थे। इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही ठेकेदार रामसेवक सिंह के घर हुई डकैती में लूटे गए चांदी के जेवरात भी बरामद किया गये हैं। इन दोनों अपराधियों ने पुलिस के समक्ष दिए गए अपने स्वीकारोक्ति बयान में बीते 28 मई, 2018 को सेक्टर- 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत आयकर विभाग के अधिवक्ता विपिन कुमार सिंह के घर गिफ्ट देने के बहाने दिन-दहाड़े लूटपाट, सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत को- आपरेटिव कालोनी में बीते 2 अगस्त को डाक्टर सरोज के घर घटित लूटपाट की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इन दोनों घटनाओं में लूटे गए मोबाइल पर एक अल्टो कार (संख्या जेएच 10 के 2634) को भी बरामद किया जा चुका है। इन लोगों ने चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अम्बिका खवास के घर हुई फायरिंग की घटना में भी अपनी संलिप्तता की जानकारी पुलिस को दी। उक्त गिरफ्तार दोनों अपराधकर्मियों ने यह भी बताया कि लूटे गए दोनों मोबाइल फोन का आईएमइआई नंबर उन्होंने बदलवा दिया था। एसपी ने बताया कि इस प्रकार बोकारो जिला पुलिस ने चास में ठेकेदार रामसेवक सिंह के घर लूटपाट की घटना के साथ-साथ सेक्टर 12 स्थित वकील के घर हुई लूटपाट, को- आपरेटिव कालोनी में डाक्टर के यहां लूटपाट तथा चास मु. थाना क्षेत्र में भाजपा नेता अंबिका खवास के घर फायरिंग की घटना का भी उद्भेदन कर लिया है। उन्होंने कहा कि इन मामलों में शेष बचे अपराधकर्मियों की भी गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी। इसके लिए छापामारी अभियान लगातार की जा रही है। एसपी ने इसे पुलिस के लिये एक बड़ी महत्वपूर्ण सफलता बतायी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.