City Post Live
NEWS 24x7

जामताड़ा जिला में महिला की मौत के बाद पति फरार

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

जामताड़ा जिला में महिला की मौत के बाद पति फरार

सिटी पोस्ट लाइव, जामताड़ा : जामताड़ा जिला के करमाटाँड़ थाना क्षेत्र सियाँटाँड़ गॉव में एक महिला की शव उसके घर के आंगन में मंगलवार को मिला। मृत्यु की सूचना मिलने पर करमाटाँड़ पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृत महिला सियांटाँड़ निवासी सनिच्चर मंडल की पत्नी गुड़िया देवी है। मृतक के मायके वालों ने पति समेत अन्य को अपने पुत्री को मारने का आरोप लगा रही है। मृतक के भाईजीतू मंडल ने बताया कि मेरी बहन की शादी विगत 2013 में हुई थी। अपनी बहन के ससुराल वालों पर 2016 में दहेज प्रताड़ना को लेकर करमाटाँड़ थाना कांड संख्या 73/16 में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि मृतक गुड़िया देवी एवं उनके पति शनिचर मंडल के बीच हमेशा ही अनबन रहती थी।जिसके कारण वह अपने पत्नी को मारपीट करता था। वहीं चार दिन पूर्व जबरन गुड़िया देवी को मायके से विदा कर ससुराल लाया गया। आसपास के ग्रामीणों के माध्यम से करमाटाँड़ थाना फोन किया गया।इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस दल बल के साथ पहुॅचकर शव को घर के आंगन में खटिया पर पाया गया।इसके बाद मृतक गुड़िया देवी की माता कमली देवी घटनास्थल पर पहुंची एवं अपने बेटी को पकड़ कर रोने लगी एवं न्याय के लिए पुलिस वालों से गुहार लगाने लगी। परिजनों ने बताया कि जबरन मायके से इसे ससुराल लाया गया एवं इनकी हत्या कर दी गई।बताते चलें कि मृतक गुड़िया देवी के दो बच्चे भी हैं एक की उम्र चार साल तथा दूसरे की उम्र दो वर्ष बताई जा रही है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.