City Post Live
NEWS 24x7

हार्डकोर नक्सली दिनेश यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे, महीनों से थी तलाश

आधा दर्जन मामला बरहट थाना में दर्ज

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : खड़गपुर पुलिस ने बुधवार को हार्डकोर नक्सली दिनेश यादव को गंगटा जंगल से गिरफ्तार किया। दिनेश यादव 30 मई 2018 की रात सिंधुवारिणी बांध के निकट झील की सफाई में लगे चार पोकलेन, तीन हाइवा और एक बाइक जला देने के मामले में नामजद है। गिरफ्तार नक्सली दिनेश लखीसराय जिले के हरवंशपुर का रहने वाला है। एएसपी अभियान राणा नवीन के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर गंगटा जंगल में छापेमारी की गई। नक्सली दिनेश यादव को पकड़ा गया।नक्सली दिनेश यादव ने खड़गपुर पुलिस को पूछताछ के दौरान संगठन से जुड़े कई अहम जानकारियां भी दी है। उसने झील सफाई में लगे वाहनों में आग लगाने की भी बात स्वीकार की है। घटना में शामिल अन्य सदस्यों के नाम का भी खुलासा किया है। डीएसपी पोलस्त कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली दिनेश यादव हार्डकोर नक्सली है। वह पहले भी जेल जा चुका है। उसकी तलाश पुलिस को आधे दर्जन मामले में थी। उसपर लखीसराय जिले के चानन कजरा, जमुई जिले के बरहट थाना में अलग-अलग लगभग आधा दर्ज मामले दर्ज हैं।गौरतलब हो कि 90 करोड़ की राशि से हवेली खड़गपुर झील के जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। जिसके कारण नक्सलियों ने ठेकेदार से लेवी की मांग की थी। लेवी नहीं देने पर 30 मई की रात नक्सलियों ने कार्य स्थल पर छापेमारी कर चार पोकलेन और तीन हाइवा, एक बाइक में आग लगा दी थी। एक दर्जन मजदूर को नक्सली साथ भी ले गये थे। पुलिस दबिश के बाद नक्सलियों ने मजदूरों को मुक्त किया था। इस मामले में हवेली खड़गपुर पुलिस ने 50 नामजद एवं 100 अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

मुंगेर से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.