City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में कोरोना के सक्रिय 5218 मरीज,1481 नए केस

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रांची: झारखंड में लगातार कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। राज्य में कोरोना के सक्रिय 5218मामले में सबसे अधिक 1651 राजधानी रांची में सक्रिय है। जिले में कुल 88292 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 85054 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। सबसे अधिक कोरोना के 615 नए केस रांची से मिले है। मंगलवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 104 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत मंगलवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 1481 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में एक मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 615, बोकारो से 95, चतरा से 21, देवघर से 102, धनबाद से 109, दुमका से 15, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 128,गढ़वा से पांच, गिरिडीह से तीन, गोड्डा से आठ, गुमला से 13, हजारीबाग से 66, जामताड़ा से आठ, खूंटी से 21, कोडरमा से 36, लातेहार से 18, लोहरदगा से नौ , पाकुड़ से चार, पलामू से सात, रामगढ़ से 82, सरायकेला से नौ, सिमडेगा से सात और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 100 मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 355284 गया हैं। जबकि राज्य में कुल 18137275 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 5218 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 344919 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5147 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.07प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.