City Post Live
NEWS 24x7

अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहा अभियान : नगर आयुक्त

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि अनाधिकृत रूप से बनाए गए भवनों को अभियान चलाकर तोड़ा जा रहा है। यह अभियान किसी एक बिल्डिंग पर नहीं चलाया जा रहा है। यह अभियान सभी जगहों पर चल रहा है। नगर आयुक्त बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जो भी भवन बिना नक्शा पास किए हुए और बिना दस्तावेज के बनाए गए हैं वह तोड़े जाएंगे। अगर किसी के पास पुख्ता दस्तावेज हो तो वह नगर निगम के न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करे। उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत लगभग 200 ऐसे भवन हैं, जिन्हें तोड़ने का आदेश पारित हुआ है। वह पुख्ता दस्तावेज निगम के न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें।

किसी भी बिल्डिंग के विरुद्ध यह अभियान नहीं चल रहा है। हम लोगों को 15 दिन का समय भी दे रहे हैं। अगर इन 15 दिनों के अंदर वह पुख्ता दस्तावेज निगम न्यायालय के समक्ष रखते हैं तो वह ऐसी कार्यवाई से बच सकते हैं।

उन्होंने बताया कि रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) में 485 केस दर्ज किए गए हैं। इसमें कई बड़े बिल्डिंग भी इसका हिस्सा है। अवैध निर्माण के खिलाफ रांची नगर निगम अभियान चला रहा है। इसे लेकर अभियान चल रहा है। अनाधिकृत रूप से निर्माण कराने वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा और उसका एक डाटा तैयार किया जाएगा। इन सभी चीजों को लेकर ड्रोन कैमरा से भी चिन्हित किया जाएगा। पूरे शहर की मार्किंग कराई जाएगी। लोग किसी के झांसे और बहकावे में नहीं आए। हमने कुछ मामलों को होल्ड पर भी रखा है। अगर किसी के पास सक्षम प्राधिकार द्वारा अनुमोदित है तो वह दिखाएं।

उन्होंने कहा कि कांके डैम, हिनू नदी सहित अन्य जगहों पर अवैध निर्माण को लेकर आदेश जारी किया गया है। लगभग 200 बिल्डिंग ऐसे हैं, जिन्हें तोड़ने का आदेश दिया गया है। होटल एमराल्ड को लेकर उन्होंने कहा कि रिव्यू पिटिशन डाला गया है। हम एक्ट के तहत काम कर रहे हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.