City Post Live
NEWS 24x7

दूसरी कक्षा के दो मासूम छात्रों के शव तालाब से बरामद

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, चतरा: चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के ग्वाला टोली के रहने वाले दो मासूम बच्चों का शव आज उनके घर से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर अवस्थित एक तालाब से बरामद किया गया। दोनों 3 अप्रैल की दोपहर से गायब थे। दोनों बच्चे टंडवा डीएवी स्कूल की दूसरी कक्षा के छात्र थे। परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी की जानकारी थाना में भी दी थी।

इधर शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने आशंका जाहिर की है कि दोनों बच्चों की हत्या की गई है। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आज शव को तालाब से बाहर निकलवाया। ग्रामीण मौके पर डॉग स्क्वॉयड की टीम और फॉरेंसिक जांच की मांग पर अड़ गए। इसके बाद ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने की बात कही। मृतकों में रामू यादव का बेटा विवेक कुमार (9) और ईश्वर यादव का पुत्र सुमित कुमार (10) शामिल है। विवेक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था, जबकि सुमित अपने घर का इकलौता था। रामू यादव स्वास्थ्यकर्मी है। जबकि ईश्वर यादव राज मिस्त्री का काम करता है। 3 अप्रैल को दोनों बच्चे ढाई बजे तक मोहल्ले में देखे गए थे। बच्चों को तीन बजे से ट्यूशन पढ़ना था।

समय पर घर वापस नहीं आने के बाद परिजनों ने बच्चों को ढूंढ़ना शुरू किया, पर रविवार की रात तक उनका कोई सुराग नहीं मिला और दोनों बच्चों का शव आज घर से करीब 500 मीटर दूर एक तालाब से बरामद किया गया। परिजन बताते हैं कि दोनों बच्चों के एक साथ पढ़ने से दोनों में काफी लगाव था। साथ पढ़ना और साथ खेलना, उनके हर दिन का रुटीन था। ऑनलाइन पढ़ाई होने के कारण बच्चे घर पर ही पढ़ाई कर रहे थे। इस वजह से परिजनों ने दोनों को ट्यूशन भी लगा रखा था।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.