City Post Live
NEWS 24x7

दुमका से इलाज के लिए रांची आया कैदी रिम्स से हुआ फरार

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड की उपराजधानी दुमका स्थित सेंट्रल जेल से इलाज के लिए रांची आया कैदी शनिवार सुबह पांच बजे रिम्स के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुमका पुलिस द्वारा इलाज के लिए सिद्धेश्वर ओरिया नामक कैदी को इलाज के लिए रांची के रिम्स स्थित कैदी वार्ड में रखा गया था। सुबह में 5.00 बजे वह पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी के साथ फरार हो गया। सिद्धेश्वर ओरिया हत्या मामले में जेल में बंद है।

बताया गया है कि दुमका जेल में बंद सिद्धेश्वर ओरया की  तबीयत खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए शुक्रवार की देर रात रांची लाया गया था, लेकिन शनिवार की सुबह उसने हथकड़ी की रस्सी काट दी और हाथ में लगी हथकड़ी के साथ ही फरार हो गया.। रिम्स से कैदी के फरार होने के बाद मामले की जानकारी बरियातू थाना की पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस कैदी की तलाश में जुट गई है। पुलिस फरार अपराधी की तलाश में जुटी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है और यह उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही फरार कैदी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.