City Post Live
NEWS 24x7

राज्यपाल ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से बात की, सीएम भी मिलने राजभवन पहुंचे

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड की राज्यपाल  द्रौपदी मुर्मू ने राज्य में आपराधिक घटना एवं बलात्कार व दुष्कर्म की घटना को दृष्टि में रखते हुए झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन से दूरभाष पर वार्ता की। इस क्रम में उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं, बलात्कार व दुष्कर्म की घटना  के लिए फास्टट्रैक कोर्ट का गठन किया जाय ताकि इन मामलों का त्वरित गति से निष्पादन हो सके तथा अपराधियों को शीघ्र ही सजा प्राप्त हो। वैसे मामलों जिनमे अभियुक्त तुरंत गिरफ़्तार हो गए हों उन्हें शीघ्रताशीघ्र दंडित करने का व्यवस्थाहो। इससे अपराधियों में भय का माहौल होगा औऱ राज्य में इस प्रकार के अशोभनीय व निंदनीय घटना में कमी आयेगी। इससे झारखंड उच्च न्यायालय पूरे देश के समक्ष आपराधिक घटना, बलात्कार और दुष्कर्म की घटना में कमी लाने के लिए प्रेरक एवं अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर सकता है।

इधर, दोपहर बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अचानक राजभवन पहुंचे। राजभवन की ओर से इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन ऐसी संभावना जतायी जा रही हैकि मुख्यमंत्री नेविधि-व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर भी  राज्यपाल को जानकारी उपलब्ध करायी। गौरतलब है कि झारखंड में हाल के दिनों में महिला उत्पीड़न और हत्या की कई घटनाएं हुई है। इन घटनाओं के खिलाफ पिछले दिनों रांची मुख्यमंत्री के काफिले को भी रोकने की कोशिश की गयी थी। दूसरी तरफ से प्रदेश बीजेपी के अलग-अलग मोर्चा संगठनों की ओर से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.