City Post Live
NEWS 24x7

जेएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष और धोनी के मेंटर देवल सहाय का निधन

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के पूर्व उपाध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर रहे देवल सहाय का मंगलवार को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। बताया गया कि वह पिछले तीन महीने से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था। 1997-98 में सेंट्रल कोलफील्डस लिमिटेड (सीसीएल) के निदेशक के तौर पर युवा धोनी को देवल सहाय ने स्टाइपेंड पर रखा था। एमएस धोनी की बायोपिक में भी देवल सहाय का जिक्र किया गया है। लोगों का मानना है कि देवल सहाय ने महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत में इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.