City Post Live
NEWS 24x7

रजरप्पा में विकास कार्यों के लिए बीडीओ ने किया दौरा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: झारखंड के एकमात्र सिद्ध पीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिके दरबार पर्यटन के मानचित्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने जा रहा है। उस पूरे इलाके को पर्यटकों के हिसाब से विकसित किया जाना है। डीसी संदीप सिंह के निर्देश पर गोला प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय रजक ने सोमवार को रजरप्पा का दौरा किया। उन्होंने मां छिन्नमस्तिका सिद्ध पीठ रजरप्पा को धार्मिक एवं पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सहायक अभियंता जेएसबीसीसीएल से अब तक हुए कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों पर गहन चर्चा करते हुए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा गोला मार्ग से रजरप्पा आने वाले सड़क पर प्रवेश द्वार के निर्माण हेतु हो रहे कार्यों की जानकारी ली गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विकास कार्यों में गति लाने एवं जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.