City Post Live
NEWS 24x7

देवघर एम्स में फरवरी से शुरू होगी ओपीडी सेवा : अश्विनी चौबे

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, देवघर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि आगामी फरवरी महीने  तक देवघर में स्थापित एम्स में ओपीडी सेवा की शुरुआत हो जाएगी। इसका लाभ झारखंड के साथ ही सीमावर्ती बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि ओपीडी भवन, मेडिकल कॉलेज का हॉस्टल और रैन बसेरा भी फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा। देवघर एम्स का निर्माण समय पर पूरा होगा। इसके स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार काम कर रहा है। अश्विनी चौबे बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद भी लिया। उन्हें मंत्रोच्चार द्वारा विशेष पूजा-अर्चना कराई गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रविवार सुबह देवघर एम्स का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने देवीपुर स्थित निर्माणाधीन एम्स का जायजा लिया। इसके बाद मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश की स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए लगातर काम कर रही है। इसी दिशा में एम्स का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पौधरोपण किया। ऑडियो-वीडियो के माध्यम से मरीजों को मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। उनके साथ देवघर के भाजपा विधायक नारायण दास, पूर्व श्रम मंत्री राज पलिवार, भाजपा केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.