City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में 1508 नये कोरोना संक्रमित मिले, संख्या बढ़कर हुई 81417

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में सोमवार को शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो समेत 1508 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 81417 हो गयी है। वहीं आज 09 कोरोना संक्रमित  मरीजों की मौत हो गयी। सूबे में अब तक 688 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है। जबकि झारखंड में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 9.00 बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 68603 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है। स्वस्थ होने वाले 1806 लोगों को आज अस्पताल से छुट्टी मिली। वहीं 12126 सक्रिय मरीजों का इलाज अब भी विभिन्न कोविड-19 वार्ड में चल रहा है। राज्य में अब तक 21 लाख 53 हजार 151 सैंपल की जांच हो चुकी है।

राज्य में आज भी सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम जिले में 301 और रांची से 286 नये मरीज मिले, वहीं  बोकारो में 20,  देवघर में 39, धनबाद में 57, दुमका में 12, गढ़वा में  5, गिरिडीह में 9, गोड्डा में 89, गुमला में 14, हजारीबाग में 56, जामताड़ा में 2, खूंटी में 50, कोडरमा में 114, लातेहार में 3 , लोहरदगा में 139,  पाकुड़ में 7 ,पलामू में 24, रामगढ़ में 34, साहेबगंज में 30, सरायकेला में 85, सिमडेगा में 56 और पश्चिमी सिंहभूम में 87  नये मरीज मिले है। राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों का दर अब बढ़कर 84.26 प्रतिशत तक जा पहुंचा है, जो राष्ट्रीय औसत 82.60 प्रतिशत से करीब 1.76 प्रतिशत अधिक है। वहीं मृत्यु दर 0.84 प्रतिशत है, यह भी राष्ट्रीय औसत 1.60 प्रतिशत से बेहतर है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.