City Post Live
NEWS 24x7

अर्जुन मुंडा मुंडा ने सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, सिमडेगा: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री सह सांसद अर्जुन मुंडा ने कोलेबिरा से झारखंड सीमा बांसजोर तक 74 किमी एनएच 143 सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि देश दुनिया के लोग अभी कोरोना चुनौती का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब हम बात करते हैं तब 11 हजार ड्रापलेट बाहर आते हैं, वहीं जब छींकते हैं तो 40 हजार से अधिक ड्रॉपलेट बाहर आते हैं। ऐसी स्थिति में हमारी जागरूकता से कोरोना रुकेगा। इस बीमारी से हमलोगों को बचाना है। लोग हमेशा मास्क का उपयोग करें। सांसद ने बताया कि उन्हें भी कोरोना जांच कराकर रिपोर्ट सौंपनी है, इसके बाद ही संसद में जाने की अनुमति होगी।

उन्होंने बताया कि ये सड़क भारतमाला प्रोजेक्ट में शामिल है। जिसका प्रमुख उद्देश्य भारत के प्रमुख सड़कों से जोड़ना है। सड़क विकास में प्रमुख भूमिका निभाती है। मंत्री ने कहा कि उनके मंत्रालय से जनजातीय क्षेत्र में 70 वनोत्पाद पर समर्थित मूल्य दिया गया है। अबतक 3 हजार करोड़ की खरीदारी हुई है। राज्य सरकार को भी कहा है कि इसे मौसमी नही, बल्कि सालो भर जारी रखें। हर प्रखंड में बन रहा एकलव्य मॉडल स्कूल रू मंत्री ने कहा कि नवोदय विद्यालय की तर्ज पर हर प्रखंड में एकलव्य मॉडल स्कूल बनाया जा रहा है। इसके लिए 20 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। वन पट्टा को लेकर भी निर्देश दिये हैं। इसे लेकर ग्राम सभा को अधिकार दिया गया गया इससे आदिवासी भी सुरक्षित रहेंगे और पर्यावरण भी सुरक्षित होगा। कार्यक्रम कोलेबिरा प्रखंड के देव नदी के समीप हुआ। इस अवसरपर विधायक नमन विक्सल कोंगाडी समेत जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.