City Post Live
NEWS 24x7

जाप में शामिल होने के बाद कन्हैया ने NDA पर लगाए आरोप, कहा-सुशील मोदी भी बरसे

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक की सरगर्मी तेज हो गई है। 25 वर्षों से रहे भाजपा नेता राजीव कुमार कन्हैया पटना में बीते दिन कल अपने 250 समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर जन अधिकार पार्टी का दामन थामने के बाद राजीव कुमार कन्हैया आज प्रेस वार्ता का आयोजन कर मीडिया कर्मियों से रूबरू हुए और एनडीए की सरकार पर जमकर बरसे। कन्हैया ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बनकर पार्टी के लिए दिन रात एक करके पार्टी को मजबूत करने का काम किया हूं। लेकिन आज भाजपा पार्टी और नीतीश सरकार राह से भटक गई है। जिससे आम कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को ठेस पहुंच रहा है।

कन्हैया ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जबतक भाजपा में ऐसा नेता कमान संभालेंगे तब तक आये दिन राजीव कुमार कन्हैया जैसे सैकड़ों कार्यकर्ता के शरीर पर रोलर चलाने का काम होगा. संगठन के द्वारा। जिस तरह से बिहार में एनडीए की सरकार चल रही है। सरकार चलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी संगठन की नीतियों से चल रही है। उन्होंने कहा कि पूरा बिहार बाढ़ से ग्रसित है और कोरोना वायरस जैसे बीमारी से सरकार लड़ने में बिल्कुल असफल है बिहार का लाइन आर्डर पूरी तरह से समाप्त हो गया है। जिस समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने थे उस वक्त घोषणा किए थे कि वजीरगंज को अनुमंडल बनाने का काम करेंगे, लेकिन वह भी वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया है जिससे साफ झलकता है कि यह सरकार सिर्फ कुर्सी के लिए बनी है।

कोरोना काल में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव द्वारा लगातार जनहित में गरीबों की दी जा रही सहायता से प्रेरित होकर जाप का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव द्वारा कोरोना महामारी में लगातार जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। पप्पू यादव के नीति और सिद्धांतों से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए है। उनके हाथों को मजबूत करते हुए नया बिहार बनाने में मदद करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा में विगत 25 वर्षों से लगातार समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने के बावजूद पार्टी के वरीय नेताओं द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही थी। जिस कारण आम जनता के महत्वाकांक्षा को पूरा करने में असफल साबित हो रहे थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.