City Post Live
NEWS 24x7

रफाल ने भारतीय वायु सेना को विश्व की दूसरी सबसे शक्तिशाली सेना बनाया: यशवंत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: रफाल को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर टिप्पणी करने वाले विपक्षियों में शामिल यशवंत सिन्हा के सुर भी बदल गए हैं। शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय वायु सेना विश्व की दूसरी सबसे शक्तिशाली सेना बन गई है। क्योंकि उनके पास भी रफाल विमान आ गया है।

रफाल ने भारतीय वायु सेना को विश्व की दूसरी सबसे शक्तिशाली सेना बनाया: यशवंत
उन्होंने कहा कि फ्रांस की वायु सेना विश्व की सबसे शक्तिशाली वायु सेना है। क्योंकि वह रफाल प्लेन का निर्माण कर रहे हैं। लेकिन भारतीय वायुसेना ने भी वही शक्तिशाली प्लेन में से पांच लड़ाकू विमान अपनी सेना में शामिल किया है। इसकी बदौलत भारतीय वायुसेना की ताकत काफी अधिक बढ़ गई है। यशवंत सिन्हा के संकेत भी साफ है कि अब चीन और पाकिस्तान को ज्यादा डरने की जरूरत है। अगर वे अपनी हरकतों से बाज ना आएं, तो भारत उनके खिलाफ कड़े कदम उठा सकता है। उन्होंने कहा कि अब सीमा पर सेना के साथ-साथ रफाल की भी नज़र है। यह ऐसा लड़ाकू विमान है जो दुश्मनों को नेस्तनाबूत कर सकता है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.