City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में आज 247 कोरोना पॉजिटिव, दिनभर में 6 संक्रमितों की मौत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में मंगलवार को 247 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज रिम्‍स में पहले से भर्ती 37 मरीजों में कोरोना संक्रमण की प‍ुष्टि हुई है। गिरिडीह में 19, कोडरमा में 11 और रामगढ़ से 5 नए मामले सामने आए हैं। आज के ताजा आंकड़ों के साथ राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 4000 के पार कर गया है। दैनिक जागरण संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को रांची के रिम्‍स में 1442 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 1370 निगेटिव मिले हैं। आज यहां 72 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। रिम्‍स में 37, रामगढ़ में 5, कोडरमा में 11 व गिरिडीह के 19 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं।

रांची में आज 59 कोरोना पॉजिटिव

झारखंड में मंगलवार को 72 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 37 मामले राजधानी रांची से सामने आए हैं। रिम्‍स में भर्ती 37 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। राज्‍य में आज कोरोना संक्रमण से कुल 6 मौतें हुई हैं। राजधानी में सोमवार को कोरोना से 2 और मौतें हुई। एक संक्रमित पहले से रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती था, जबकि दूसरा रांची के  डांगरा टोली का रहने वाला था। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद रिम्स लाया गया था। रिम्स पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया था। मौत के बाद सैंपल जांच के लिए लिया गया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

रांची में कोरोना से 2 और मौत, एक रिम्स में था इलाजरत, दूसरा सड़क दुर्घटना में घायल

वहीं रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती मरीज गुमला के घाघरा का रहने वाला 65 वर्षीय मरीज था। 11 जुलाई को उसे रिम्स में इलाज के लिए लाया गया था। डॉ एसके सिंह की देखरेख में इलाज चल रहा था। सैंपल जांच के बाद 12 जुलाई को संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद कोविड वार्ड में उसे शिफ्ट किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, उसे किडनी की समस्या थी। सांस लेने में भी परेशानी थी। रविवार से ही स्थिति गंभीर थी। इलाज के दौरान सोमवार को मरीज ने दम तोड़ दी। दोनों का मंगलवार को अंतिम संस्कार जिला प्रशासन की देख रेख में किया गया।

  1. रिम्‍स, रांची : 37
  2. गिरिडीह : 19
  3. कोडरमा : 11
  4. रामगढ़ : 05

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.