City Post Live
NEWS 24x7

कोडरमा: जयनगर सीओ विजय हेमराज ने खेत में उतर चलाया हल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, कोडरमा: अन्नदाता ना हो तो लोग भूखे रह जाएंगे। अभी खेती का समय है और लोग धान लगाने में जुटे हैं। अब जिनकी खेती में रुचि रही है वे अपने को कैसे रोक सकते हैं। सोमवार को ऐसा ही हुआ जब जयनगर के अंचल अधिकारी विजय हेमराज खलखो भ्रमण के दौरान हल लेकर खेत में उतर गए। सुबह भ्रमण के दौरान जब इन्होंने किसान को खेत में हल चलाते हुए देखा तो स्वयं को रोक नहीं सके। अपनी गाड़ी से उतर कर किसान के खेत पहुंच गए और अपने हाथों से हल चलाकर क्षेत्र के सभी किसानों की हौसला अफजाई किया। उन्होंने कहा कि देश के सच्चे सैनिक किसान होते हैं, जो अथक प्रयास कर संपूर्ण देश के लिए फसल उपजाते हैं।  उन्होंने कहा कि आज भारत सरकार किसानों के साथ है।
किसानों के लिए बेहतरीन तथा कृषि सामग्री सस्ते दरों पर उपलब्ध करवा रही है। जिसका लाभ लेकर किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं। आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है इसमें कहीं ना कहीं किसानों की देन है। आज यदि किसान फसल नहीं उगाते  तो गरीबों को 1 रूपये  प्रति किलो की दर से अनाज नहीं मिल पाता।  इन्होंने खुद हल चलाकर एक मिसाल पेश किया। उन्होंने कहा कि मैं भी किसान के घर से हूं। बचपन में अपने खेतों में हल चलाकर फसल उत्पादन किया है और इसमें काफी रूचि रहता है। आज सभी लोगों को जो कृषि कार्य करने में कठिनाई महसूस करते हैं या कृषक नहीं बनना चाहते उन्हें आगे बढ़कर अपने खेतों में फसल उत्पादन करना चाहिए।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.