सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में मंगलवार को 141 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जमशेदपुर में आज सबसे अधिक 45 कोरोना मरीज मिले हैं। आज धनबाद में दो कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। आज राजधानी रांची में 20 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आज के ताजा आंकड़ों के साथ राज्य में कोरोना मामलों की संख्या 3002 पर पहुंच गई है। आज रामगढ़ में 28 और धनबाद में 25 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। कोडरमा में 7 और हजारीबाग में 6 नए मामले सामने आए हैं।
Read Also
Comments are closed.