City Post Live
NEWS 24x7

डायन बिसाही के आरोप में महिला की हत्या करने वाले दो गिरफ्तार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में हुई फुल मनी होरो हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में हेमंत होरो (35) और बुधवा होरो उर्फ लगोरा होरो (30) शामिल हैं। दोनों लाखों के रहने वाले हैं। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और दोली बरामद किया गया हैं। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने मंगलवार को  प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 5 जुलाई को  चलांगी केवट टोली के फुलमनी होरो (56) की डायन बिसाही (जादू टोना) का आरोप लगाकर कुल्हाड़ी और दोली से गर्दन और छाती पर मारकर हत्या कर दी गई थी। स्थानीय चौकीदार के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चला कि केवल टोली के हेमंत होरो और बुधवा होरो ने अपने ही गांव की फुलमनी होरो की हत्या कर दी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया ।साथ ही गिरफ्तार आरोपितों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया। दोनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। एसपी ने बताया कि मृतका हेमंत की चाची थी उसका बच्चा बीमार रहता था इसी वजह से डायन बिसाही के आरोप में दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी इसके अलावा जमीन का भी विवाद जांच में पता चला है। एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में सुशील कुमार मरांडी मनीष पूर्ति मोहन मुर्मू छोटा उरांव सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.