City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉक्टरों को दी बधाई

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दी हैं। खासतौर से कोरोना काल में चिकित्सकों के सेवा कार्यों को सराहा है। मुख्यमंत्रयी योगी ने बुधवार को ट्वीट किया कि कोरोना के खिलाफ इस वैश्विक जंग में हम सभी के लिए शस्त्र और ढाल के रूप में कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने वाले चिकित्सकों का कोटिशः आभार। उन्होंने कहा कि सेवा तथा समर्पण के नए मानदंड स्थापित कर राष्ट्र व समाज को सुरक्षित रखने की उनकी प्रतिबद्धता का मैं डॉक्टर्स डे 2020 पर हार्दिक अभिनंदन करता हूं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि सम्पूर्ण जीवन लोगों की सेवा में समर्पित करने वाले वरिष्ठ चिकित्सक एवं  पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री भारत-रत्न डॉ. बिधान चंद्र राय जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। उनकी स्मृति में समर्पित ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ की सभी चिकित्सक बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया कि कोरोना महामारी में डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल कर्मचारी, टेक्नीशियन, सफाई कर्मी समेत तमाम स्वास्थ्यकर्मी लगातार मरीजों की सेवा कर रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में काम के दौरान कई स्वास्थ्यकर्मियों की इस संक्रमण से जान तक चली गई। उन्होंने कहा कि मैं मरीजों के जीवन की रक्षा में लगे सभी स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार प्रकट करती हूं। डॉक्टर दिवस पर सभी स्वास्थ्यकर्मियों को शुभकामनाएं। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से किए ट्वीट में कहा गया कि कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी की विषम परिस्थितियों में निस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्यों का  निर्वहन कर लोगों की सेवा में समर्पित डॉक्टरों को ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ की अनंत शुभकामनाएं।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस विख्यात डॉ. बिधान चंद्र राय के सम्मान में प्रति वर्ष 01 जुलाई को मनाया जाता है। अपने जीवन को जनता के लिए समर्पित करने वाले डॉ. राय की अभूतपूर्व सेवाओं को भारत सरकार ने 04 फरवरी 1961 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किया।  वहीं केन्द्र सरकार ने वर्ष 1991 में विधान चंद्र राय के जन्म व मरण दिवस को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय भी किया। तब से प्रति वर्ष देश में 01 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.