City Post Live
NEWS 24x7

दो दिनों से गायब विवाहिता और 2 वर्षीया पुत्री का शव कुएं से बरामद

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, कोडरमा: जिले के मरकच्चो थाना के ग्राम पंचायत नावाडीह में शुक्रवार की शाम नावाडीह भोक्ता आहार के बगल कुएं में एक विवाहिता व 2 वर्षीया बच्ची का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान राजेश दास की पत्नी रीना देवी के रूप में की गई है जो डोमचांच केे मसमोहना निवासी चंद्रदेव दास की पुत्री थी। बताया गया कि मृतका 11 जून से लापता थी। जानकारी के अनुसार मृतका अपने साथ 2 वर्ष के बच्चे के साथ लापता हुई थी। शुक्रवार शाम 5 बजे बकरी चराने आई महिलाओं ने देखकर अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना मरकच्चो थाना को दी गई।

सूचना पाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी उत्तम कुमार वैद्य, एएसआई सलीम लुगुन, एएसआई धनेश्वर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को निकाल कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामला आत्महत्या का है या फिर दोनों की हत्या की गई है, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। इधर मृतका के भाई संजय दास ने पति, सास, ससुुुर और देेेवर पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.