City Post Live
NEWS 24x7

देवघर में आर्थिक तंगी के कारण व्यक्ति ने लगायी फांसी, पुलिस जाँच में जुटी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, देवघर: आर्थिक तंगी ने एक शख्स को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। देवघर के सदर अस्पताल क्षेत्र के कुष्ठ आश्रम मोहल्ले में मनोज शाह ने आर्थिक तंगी और दबाव के कारण आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में परिजनों ने कहा कि गुरूवार सुबह से ही मनोज साह घर से लापता था। परिजनों ने आसपास में काफी खोज की लेकिन उनका पता नहीं चला। इसी बीच घर के एक बच्चे ने देखा की छत पर फांसी लगाकर मनोज शाह ने अपनी जान दे दी है।

इसके बाद उसे देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक मनोज चूड़ी बनाने का काम करता था। लेकिन लॉक डाउन की वजह से गत तीनों से उसका काम नहीं हो रहा था। घर में तकरीबन चार लाख का माल बर्बाद हो रहा था। ऐसे में वह काफी दबाव में रह रहा था। दबाव में ही उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.