City Post Live
NEWS 24x7

91 नये मरीजों के साथ झारखण्ड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 1121

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी रांची: 07 जून को झारखंड में 91 मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें सबसे अधिक धनबाद से 25 मरीज़ पाये गये। वहीं सिमडेगा से 13, लोहरदगा से 11, जामताड़ा से 8, जमशेदपुर से 7,  रामगढ़ से 6, गुमला से 4, गढ़वा से 3, हजारीबाग से 3, लातेहार से 3, कोडरमा से 2, रांची से 2, सरायकेला, चाईबासा , खूंटी और बोकारो से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या  1121 हो गई है। जमशेदपुर से मिले 7 कोरोना पॉजिटिवों में डुमरिया से 1, धालभूमगढ़ से 1, आजादनगर से 1, साकची से 1, बर्मा माइंस से 1, न्यूी बारीडीह से 2 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।
वहीं धनबाद के 25 मरीजों में झरिया में 11, बाघमारा में 7, धनबाद में 4 तथा निरसा, कलियासोल एवं गोविंदपुर प्रखंड में 1-1 व्यक्ति शामिल हैं। सभी संक्रमित व्यक्तियों को कोविड-19 अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जा रहा है। झारखंड में बढ़ते संक्रमण के मामले दिन ब दिन चिंता जनक रुख एख्तियार करते जा रहा है। हर रोज़ नये रिकॉर्ड बन रहे हैं।आज सर्वाधिक 91 मरीज़ मिले। इससे पहले कल 06 जून को राज्य में कुल 90 पॉजिटिव मरीज़ों की पुष्टि हुई थी।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.