City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में कोरोना संक्रमित 29 नये मरीज मिले, संख्या बढ़कर 506

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में शुक्रवार की देर शाम तक कोरोना संक्रमित 29 नये मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही सूबे में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 506 हो गयी है। राज्य में आज सबसे अधिक दस मरीज हजारीबाग जिले में मिले, वहीं रामगढ़ में 9, जमशेदपुर में 5, धनबाद में 3 और कोडरमा में 2 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। रामगढ़ के पांच संक्रमितों में पतरातू से 4, रामगढ़ प्रखंड से 4 और चितरपुर से 1 मरीज शामिल है। पतरातू और चितरपुर के मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई की है। रामगढ़ प्रखंड के 4 मरीज बैंगलोर, गुजरात, मुंबई और तमिल नाडू से लौटे थे।  सभी को सरकारी क्वारंटाइन में रखा गया था।

इधर,  पूर्वी सिंहभूम जिले में आज 5 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की अब तक पहचान हुई है। पांचों संक्रमितों में से 2 का महाराष्ट्र, 1 का दिल्ली, 1 का गुरूग्राम एवं 1 व्यक्ति का चेन्नई का ट्रेवल हिस्ट्री है। पूर्वी सिंहभूम जिले में आगमन के बाद सभी के स्वाब का सैंपल जांच के लिए लेते हुए संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था, वहीं आज कोरोना संक्रमण होने की पहचान होने पर टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जिलेवासियों से आग्रह है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें तथा सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.