City Post Live
NEWS 24x7

तीन दिन पहले ससुराल आई महिला की पटरी पर मिली लाश

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: जिले में तीन दिन पहले ससुराल आई एक महिला की पटरी पर लाश मिली है। यह मामला गोला थाना क्षेत्र का है। लाश की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गोला थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद ने बताया कि महिला की लाश बरकाकाना-मुरी रेलखंड पर गोला और हारूबेड़ा रेलवे स्टेशन के बीच मिली है। मंगलवार को पुलिस को जैसे ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी तत्काल पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। साथ ही इस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृत महिला की पहचान नवा बगीचा निवासी अमर महतो की पत्नी पिंकी देवी (21 ) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में तत्काल अमर महतो और उसके परिवार के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका पिंकी देवी के पिता कोरांबे गांव निवासी अरुण महतो ने इस मामले में अमर महतो, ससुर योगेश्वर महतो समेत परिवार के सभी सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी की शादी को अभी 1 वर्ष भी पूरे नहीं हुए हैं। उसे ससुराल में अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। अभी 23 मई को ही वह अपनी बेटी को ससुराल छोड़कर गांव लौटे थे। अरुण महतो ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह ही उनके दामाद अमर महतो ने उन्हें फोन किया था। अमर ने यह भी कहा था कि सुबह 6:30 बजे से ही पिंकी लापता है। इसके बाद उसकी लाश गुंदलीखरैय के समीप रेलवे ट्रैक पर मिली। इस मामले में अमर महतो, युगेश्वर महतो, मनीया देवी, सहदेव महतो, रोहनी देवी, बासुदेव महतो, अनीता देवी, हीरालाल महतो, बुधनी देवी, चरकू महतो, विक्की महतो एवं दीपकी महतो पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

पत्थर पर लिखा मिला पिंकी का नाम और मोबाइल नंबर

थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल की जांच के दौरान उन्हें एक पत्थर पर पिंकी का नाम और मोबाइल नंबर लिखा हुआ मिला है। इसके अलावा उसके शव के पास मंगलसूत्र, पायल एवं टूटी चूड़ी मिली है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.