City Post Live
NEWS 24x7

मधुबनी : राजद विधायक लगातार ले रहे है कोरेंटाइन सेंटर का जायजा

प्रवासियों की समस्या का कर रहे है निदान

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : वैश्विक महामारी सें विश्व परेशान है। भारत मे लॉकडाउन लागु है। लोग कई तरह के एहतियात बरत रहे है। सोशल डिस्टेंस के साथ लोग घरो मे रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे है। अन्य राज्यो मे फँसे प्रवासियों को अपने घर जाने के लिये कई श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई है। छूट मिलने के बाद प्रवासियों का जिला मे ट्रेन एवं बसों से आना जारी है। वैसे प्रवासियों के लिये सरकार ने गाइडलाइन जारी किये है, की उन्हें जाँच के बाद 14 दिनों तक कॉरँनटाइन सेंटर मे रहना होगा जहाँ उसे ख़ाना-पीना से लेकर घोषित हर सुविधा प्रदान की जायेगी। मधुबनी जिला प्रशासन के द्वारा कई कॉरनटाइन सेन्टर बनाई गई है, जिसमे अन्य राज्यो से आने वाले प्रवासियों को रखा जा रहा है।

इसी बीच सोशल मीडिया एवं अन्य न्यूज़ चैनलो मे कॉरेंनटाइन सेंटरों की कु व्यवस्था सुर्खियाँ मे नजर आ रही है। सुविधा विहीन कॉरेंनटाइन सेंटरों को लेकर उसमें रह रहे प्रवासियों द्वारा हंगामा करने की भी खबर आ रही है। इसी को देखते हुये राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सह प्रवक्ता समीर कुमार महासेठ के द्वारा लगातार कॉरेंनटाइन सेंटरों का जायजा लिया जा रहा है। इसी आलोक मे आज विधायक समीर कुमार महासेठ ने पन्डौल प्रखंड मे बने विभिन्न कॉरेंनटाइन सेन्टर का जायजा लिया। उन्होने उसमें रह रहे प्रवासियों से काफी देर तक बात की। प्रवासियों ने भी विधायक से अपनी-अपनी समस्याओं के बारे मे विस्तार से बात की। प्रवसियों की समस्या सुनकर तत्काल ही विधायक ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासन से बात कर इनकी समस्या का जल्द निदान कर देने का आग्रह किया।

मौके पर ही उनकी कई समस्याओं का जनप्रतिनिधियों के द्वारा निदान भी किया गया। मौके पर ही विधायक ने अपने तरफ से प्रवासियों को ड्राय फ्रूट के साथ अन्य राहत की सामानों का वितरण भी किया। राजद विधायक समीर कुमार महासेठ ने कॉरेंनटाइन सेंटरों मे रह रहे प्रवासियों एवं आम जनता के नाम अपने संदेश मे कहा है, की महामारी कोरोना वायरस से हर हालत मे खुद को एवं अपने परिवार को बचाये साथ ही लॉकडाउन मे जिला प्रशासन के द्वारा जा रहे कामों की तारीफ की.

मधुबनी से सुमित कुमार की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.